फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल : सोशल मीडिया पर तमंचा चलाने की ट्रेनिंग, ट्रेनिंग दे रहे युवक की तलाश में जुटी दो थानों की पुलिस

Mon, 20 Dec 2021 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वायरल वीडियो में युवक तमंचा खोलने व उसमें कारतूस डालकर चलाने की ट्रेनिंग देता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई तो युवक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक तमंचा दिखाकर उसे चलाने की ट्रेनिंग दे रहा है। वायरल वीडियो लखनऊ के सआदतगंज इलाके की बताई जा रही है। लेकिन सआदतगंज थाने की पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला युवक ठाकुरगंज इलाके का है। वहीं ठाकुरगंज पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। साथ ही वीडियो की हकीकत भी परखने केलिए टीम जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक तमंचे का प्रदर्शन कर रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में जो युवक दिख रहा है वह इरम कालेज के पास का रहने वाला गोलू पंडित है। वह तमंचा खोलने व उसमें कारतूस डालकर चलाने की ट्रेनिंग देता हुआ दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई तो युवक के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई। पुलिस उसके खिलाफ आपराधिक मामलों व कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक वीडियो की हकीकत भी परखी जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि किसने वायरल की है। कब की बनी हुई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी गोलू पंडित अवैध असलहा के कारोबार से जुड़ा है। वह इरम कालेज के पास चार नंबर गली के पास रहते है। इससे पहले भी कई बार खुले आम फायरिंग कर चुका है। उसका नाम रोहित अग्निहोत्री है और इलाके में गोलू पंडित के नाम से जाना जाता है। उसके खिलाफ  पुराने लखनऊ के कई थानों में मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक सआदतगंज बृजेश यादव के मुताबिक वीडियो में दिखने वाला युवक उनके थानाक्षेत्र का नहीं है। शुरूआती पड़ताल में पता चला कि वह ठाकुरगंज इलाके का है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज हरिशंकर चंद के मुताबिक वीडियो के बारे में पड़ताल की जा रही है। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें