फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहाते समय युवती का बनाया वीडियो, विरोध पर धमकाया

Fri, 19 Sep 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मानकनगर निवासी महिला ने शशांक कुमार पर उनकी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी के घरवालों पर भी धमकाने का आरोप है। मानकनगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक 13 सितंबर को उनकी 28 वर्षीय बेटी घर में बने बाथरूम में नहा रही थी। आरोप है कि तभी परिचित शशांक सिंह घर पहुंचा और बाथरूम के दरवाजे पर बने सुराख के जरिये मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। नजर पड़ने पर बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। इस दौरान घरवालों ने उसे पकड़ लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपी ने बेटी से माफी मांगी और वहां से चला गया। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने शशांक के मोबाइल की जांच की तो उसमें उनकी बेटी का एक और वीडियो पड़ा था, जो 12 सितंबर को बनाया गया था। आरोप है कि कुछ देर बाद शशांक की मां, पिता और भाई मयंक जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए आरोपी का मोबाइल मांगने लगे। विरोध पर आरोपियों ने धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद एक युवती घर आई, जिसने अपना नाम अल्का सिंह बताया और फिर मोबाइल मांगने लगी। ऐसे में पीड़िता की मां ने मानकनगर थाने में आरोपी का मोबाइल दे दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार के मुताबिक आरोपी व उसके घरवालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें