फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सैन्य चिकित्सा विंग को मिले 118 अधिकारी, 34 महिलाएं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बृहस्पतिवार को मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ। इसमें 118 अधिकारी शामिल हुए, जिसमें 34 महिलाएं रहीं। सैन्य अफसरों को ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) पाठ्यक्रम से रूबरू कराया गया। एटीएलएस प्रशिक्षण नोड की हाल में स्थापना हुई है।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि आठ सप्ताह का यह पाठ्यक्रम युवा सशस्त्र बलों के चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा अधिकारियों को गहन युद्ध चिकित्सा सहायता प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह पहला ऐसा पाठ्यक्रम है, जिसमें अधिकारी ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) प्रदाता पाठ्यक्रम में भाग लेने में सक्षम हुए। इस अवसर पर परेड भी हुई। जिसकी समीक्षा सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की।
मेजर ऐश्वर्या वीजी बनीं सर्वश्रेष्ठ अधिकारी
जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कमान उधमपुर के कमान अस्पताल की मेजर ऐश्वर्या वीजी को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड अधिकारी चुना गया। उन्हें कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। फील्ड इवेंट में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी के लिए 319 फील्ड अस्पताल के सुमित यादव को मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें