फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीडी यूनिवर्सिटी के बाहर छात्र को जमकर पीटा, वीडियो वायरल, मुदकमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीडी यूनिवर्सिटी में बीटेक की परीक्षा देने बाराबंकी से आए छात्र उमेश वाल्मीकि को युवक और उसके साथियों ने लाठियों व लात-घूंसों से पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
बाराबंकी के मोहम्मदपुर के उमेश वाल्मीकि एक निजी मैनेजमेंट कॉलेज से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। छात्र के मुताबिक, उनका सेंटर बीबीडी कॉलेज में पड़ा है।
सोमवार को वह परीक्षा देकर निकले। इस बीच कॉलेज के गेट के बाहर राहुल शर्मा, कुनाल पंडित, हेमंत और उनके अन्य साथियों ने रोका गालीगलौज करने लगे। विरोध पर लाठी से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद राहुल और उसके अन्य साथियों ने लात-घूसों से पीटा। इससे सिर फट गया। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, हमलावर भाग निकले। घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बनाया था।
विज्ञापन

जिसे मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में प्रभारी निरीक्षक बीबीडी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राहुल, कुनाल और हेमंत समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें