फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोशाला पर मारा छापा, मौके पर मिले कटे गोवंश

Fri, 19 Apr 2024 05:29 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के पिसावां में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक गोशाला पर छापा मार दिया। जहां कटे गोवंश मिले हैं।
विज्ञापन
गोशाला में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित एक गोशाला में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक गांव की गोशाला में छापा मारा। वहां कई कटे गोवंश मिले। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। गोवंश के शवों को दफनाने का काम जारी है।

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिला सहमंत्री कुमुद सिंह ने बताया कि बीते दिनों कपासाकला गांव से गोवध की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को भी ऐसी एक सूचना पर छापा मारा गया। मौके से कई कटे और मृत गोवंश मिले। वहीं, चाकू और छुरी भी बरामद हुई।

मौके से चार कसाई असलहा लहराते भाग निकले। दो को मौके पर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में गोशाला संचालक की भूमिका संदिग्ध है। थाने में तहरीर दी है। मौके पर पुलिस गोवंश के शवों को जेसीबी की मदद से दफना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें