सीतापुर के लहरपुर कोतवाली इलाके में शुक्रवार रात को चोरों ने एक सब्जी की दुकान में धावा बोल दिया और करीब पंद्रह हजार की सब्जियां उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
बेहटी मोहल्ला स्थित सब्जीमंडी में सब्जी विक्रेता राजेश ने बताया कि शुक्रवार की रात चोरों ने उनकी दुकान से 70 किलो प्याज, 20 किलो लहसुन, 25 किलो अदरक सहित कुछ अन्य सब्जियां चोरी कर ली।
दुकानदार ने बताया कि लगभग 15 हजार की सब्जियां चोरी हो गईं। दुकानदार द्वारा चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है। नगर चौकी प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। कार्रवाई की जा रही है। दुकानदार द्वारा कोई भी तहरीर अभी तक नहीं दी गई है।