फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आधी रात रुका वाराणसी डीएम का तबादला, आखिर योगी सरकार ने क्यों बदला फैसला?

Sat, 30 Jul 2022 12:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वाराणसी के जिलाधिकारी का तबादला निरस्त कर दिया गया है। विजय विश्वास पंत प्रयागराज और मनीष चौहान आजमगढ़ के अगले मंडलायुक्त होंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश शासन ने वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा का तबादला रद्द कर दिया है, जिसकी वजह पीएमओ का दखल बताया जा रहा है, क्योंकि वहां कई ऐसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट अभी निर्माणाधीन है जिसके चलते कौशल राज शर्मा को वहां से न हटाने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


कौशल राज शर्मा का तबादला मंडल आयुक्त के पद पर प्रयागराज किया गया था जो कि 31 जुलाई से प्रभावी होना था। तबादला रद्द होने से कुशीनगर के डीएम एस राजलिंगम का भी तबादला रद्द करना पड़ा है।



इसके अलावा उन्नाव के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार को विशेष सचिव खाद्य लखनऊ बनाया गया है। आजमगढ़ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत प्रयागराज के अगले मंडलायुक्त होंगे। उद्योग निदेशक मनीष चौहान को आजमगढ़ के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आईएएस जूथिका पाटणकर ने वीआरएस के लिए किया आवेदन
आईएएस अधिकारी जूथिका पाटणकर ने वीआरएस के लिए राज्य सरकार को आवेदन दिया है। वह 1988 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में भारत सरकार में तैनात हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2024 तक बचा है।

बताया जा रहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से वीआरएस के लिए आवेदन किया है। 30 साल की सेवा पूरी होने पर आईएएस अधिकारी नियमानुसार वीआरएस ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें