राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में शनिवार को पुलिस की बदमाशों की हुई मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया है जबकि उसका साथी फरार हो गया।
घायल हुए बदमाश सिराज उर्फ अब्दुल मन्नान पर लखनऊ व सुल्तानपुर में लूट व चोरी सहित करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
मुठभेड़ में सिराज के पैर में गोली लगी है। पुलिस को मौके से तमंचा व कारतूस और सोने का हार बरामद हुआ है।