ऊंचाहार (रायबरेली)। फाफामऊ व जंघई स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के बाद सिग्नल की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके चलते फाफामऊ में पावर व ट्रैफिक ब्लाॅक रहा। ब्लाॅक की वजह से नगर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें देरी से आईं। गोरखपुर को जाने वाली वंदेभारत ट्रेन भी लगभग एक घंटे देरी से रवाना हुई।
ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज संगम लखनऊ इंटरसिटी लगभग तीन घंटे, प्रयागरज संगम कानपुर अनवरगंज पैसेंजर लगभग ढ़ाई घंटे, प्रयागराज संगम कानपुर इंटरसिटी 30 मिनट लेट रही। नौचंदी एक्सप्रेस लगभग 30 मिनट देरी से चली। यात्री रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
यात्री रमेश कुमार, इरफान अली, मुमताज, जगदीश यादव, कमलेश दुबे, मैकूलाल ने बताया कि ठंड में ट्रेनों को इंतजार करना परेशानी हुई। स्टेशन ऊंचाहार के अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि फाफामऊ में ब्लाॅक के चलते ट्रेनें देरी से आईं हैं।