फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस नंबर पर करें एसएमएस और जानें, कौन है वाहन का मालिक

Sat, 30 Jan 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब परिवहन विभाग के मोबाइल नंबर 7738299899 पर महज एक एसएमएस कर किसी भी वाहन के मालिक का नाम पता किया जा सकता है।
विज्ञापन


यही नहीं, वाहन के लिए किस बैंक ने फाइनेंस किया है, इसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक ने शुक्रवार को बताया कि जनता की सुविधा के लिए वाहन-4 सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है। इसका सीधा कनेक्शन परिवहन मंत्रालय के वाहन के नेशनल रजिस्टर से होगा। इस सुविधा का ट्रायल शुरू हो चुका है। जल्द ही इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


मैसेज बॉक्स में VAHAN लिखकर स्पेस दें। फिर वाहन नंबर सीरीज कैपिटल लेटर में लिखकर दिए गए मोबाइल नंबर पर भेज दें। इसके तत्काल बाद वाहन के मालिक व रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी का एसएमएस मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें