फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सभी जिलों में टीकाकरण शुरू: 1.55 लाख युवाओं ने कराया वैक्सीनेशन

Wed, 02 Jun 2021 12:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक जून से यूपी के सभी जिलों में कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 1.55 लाख युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 1.70 लाख का लक्ष्य रखा गया था। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के बाबू केडी सिंह स्टेडियम से की।

विज्ञापन


प्रदेश में 18 से 45 साल के करीब 35 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है। मंगलवार से सभी जिलों में यह अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह टीकाकरण अभियान की शुरुआत काफी धीमी रही। दोपहर बाद टीकाकरण की गति बढ़ी। शाम सात बजे तक 18 से 44 साल की उम्र वालों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 1.55 लाख हो गई थी।

अब तक प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 66 लाख 323 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसमें 1,51,62,374 ने पहली डोज एवं 35,03,949 ने दूसरी डोज ली है। उम्र के हिसाब से 18 से अधिक उम्र वालों में 21,07,299 ने पहली डोज और 19,302 ने दूसरी डोज ली है।
विज्ञापन


स्पेशल बूथ पर रही भीड़
बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के लिए बनाए गए स्पेशल टीकाकरण बूथ पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन बूथों में करीब 20 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसे तरह कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए भी अलग-अलग बूथ का संचालन किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें