फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम का बड़ा बयान: मोदी के तीसरी बार पीएम बनने पर पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

Fri, 10 May 2024 06:50 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार आने पर पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक देश, एक प्रधान व एक विधान के नारे को लेकर बड़ा बयान दिया। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में मां गंगा की गंगोत्री है। मां गंगा उत्तराखंड से निकलकर पूरे देश में बहती हैं। इस पवित्र भूमि से समान नागरिक संहिता लागू की गई।

विज्ञापन


उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर सभी के लिए यह कानून लागू हुआ है। इस बार केंद्र में भाजपा की सरकार गठन होते ही पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी।

ये भी पढ़ें - केजरीवाल को जमानत मिलने पर अखिलेश यादव ने जताई खुशी, बोले- ये सत्य की एक और जीत है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'अब भारत में पटाखा भी फूटता तो पाकिस्तान सफाई देता है, कहीं सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए'


मुख्यमंत्री धौरहरा सांसद रेखा अरुण वर्मा के समर्थन में महोली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करके एक नया इतिहास रचा है। इस धारा को हटाने के लिए जो लोग खून खराबा होने की बात कहते थे लेकिन मोदी सरकार में बिना किसी विरोध के यह जम्मू से हटा दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें