फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 14 दिसंबर से शुरू होगा राज्य विधान मण्डल सत्र, अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में सरकार

Wed, 29 Nov 2017 09:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी विधानसभा (file foto) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने राज्य विधान मण्डल सत्र के 14 दिसंबर से शुरू करने पर अपनी सहमति दे दी है। गौरतलब है कि मंत्रि-परिषद ने विधान मण्डल सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल के पास संस्‍तुति भेजी थी, जिस पर राज्यपाल ने सहमति की मुहर लगा दी।
विज्ञापन


ध्यान देने योग्य है कि 'भारत का संविधान' के अनुच्छेद 174 के खण्ड (1) के प्राविधान के अनुसार, राज्यपाल को समय-समय पर राज्य विधान-मण्डल के सदनों या प्रत्येक सदन को ऐसे समय और स्थान पर, जो वह ठीक समझे, अधिवेशन के लिए आहूत करने की शक्ति प्रदान की गयी है।

आगामी विधान मण्डल सत्र में सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट और कई विधेयक पेश करने की तैयारी की है। प्रदेश सरकार का पहला विधान मण्‍डल सत्र मई में शुरू होकर जुलाई में खत्म हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल रामनाईक ने नौ अगस्त को पहले सत्र का सत्रावसान किया था और 10 अगस्त को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें