गोरक्ष प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश को कानपुर प्रांत का सह प्रांत प्रचारक नियुक्त किया गया है। झांसी के विभाग प्रचारक अजय को गोरक्ष प्रांत का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। अनिल कुमार अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रचारक बने रहेंगे।
गौरतलब है कि कोरोना काल में अवध क्षेत्र में न केवल स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ी है, बल्कि ऐसे लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है जो शाखा से नहीं जुड़ सके, लेकिन किसी ना किसी रूप में संघ का काम कर रहे हैं।