फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने 69 एडिशनल एसपी के किए तबादले

Thu, 25 Jun 2020 02:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुधवार देर रात शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 69 अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें अधिकतर वह हैं जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात थे। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बन चुके अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है।  
विज्ञापन


हरदोई में तैनात रहे त्रिगुण विशेन को एडीजी कानून व्यवस्था का स्टाफ अफसर बनाया गया है। एडीजी रेलवे के स्टाफ आफिसर रफीक अहमद को गाजियाबाद पीएसी में ट्रांसफर कर दिया गया है। लखनऊ में एसीपी के पद पर तैनात अनिल कुमार यादव को एडीजी रेलवे का स्टाफ आफिसर बनाया गया है।

ज्ञानेंद्र कुमार सिंह बने गाजियाबाद के एसपी क्राइम
तबादला सूची के मुताबिक गाजियाबाद के एसपी क्राइम भी बदल दिए गए हैं। यहां के एसपी क्राइम प्रकाश कुमार को एएसपी हाथरस बनाकर भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर एएसपी सिक्योरिटी मथुरा के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को गाजियाबाद का एसपी क्राइम बनाया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गत 20 दिसंबर को हुए बवाल की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता एसपी क्राइम कर रहे हैं।

इसके अलावा तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच भी एसपी क्राइम के पास ही है। नए एसपी क्राइम पर उक्त मामलों के पर्यवेक्षण की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें