फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: यूपी सरकार ने दी खुली जगहों पर शादी समारोह की अनुमति, इन शर्तों का करना होगा पालन

Tue, 28 Sep 2021 04:55 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में देखते हुए प्रदेश सरकार जनता पर लगी बंदिशें हटाती जा रही है। सरकार ने अब खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुले स्थानों पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने की अनुमति दे दी है पर मेहमानों की संख्या वेन्यू (कार्यक्रम के स्थान) के क्षेत्रफल के अनुसार होगी। समारोह के मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क का होना जरूरी होगा।

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को टीम-9 के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जारी कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में उत्तर प्रदेश सुरक्षित है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीटमेंट की रणनीति से जहां संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण बना है, वहीं 10 करोड़ 39 लाख 55 हजार वैक्सीन लगाकर उत्तर प्रदेश कोविड टीकाकरण में भी देश में प्रथम स्थान पर है।



टीकाकवर के लिए जागरूकता बढ़ी
विगत दिवस एक दिन में 36 लाख 68 हजार 183 लोगों को टीकाकवर मिला। यह देश के किसी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष अभिनन्दन। टीकाकवर के लिए आमजन की जागरूकता भी बढ़ी है।
विज्ञापन


यूपी में अब तक 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों को पहली डोज लगी
अब तक प्रदेश में 8 करोड़ 42 लाख 80 हजार लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी के 57 फीसदी से ज्यादा है। दूसरी डोज लगाने के लिए विशेष अभियान की जरूरत है। इस दिशा में नियोजित कार्रवाई की जाए। वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश के 31 जिलों में नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज

लगातार कोशिशों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के बीच जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 31 जनपदों (अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती और सोनभद्र) में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।

सिर्फ 18 नए संक्रमित पाए गए हैं
विगत 24 घंटे में हुई एक लाख 74 हजार 632 सैंपल की टेस्टिंग में 63 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया। मात्र 18 नए संक्रमित मरीज पाए गए। इसी अवधि में 14 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 177 रह गई है, जबकि 16 लाख 86 हजार 726 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें