फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल गोल्फर ज्योति रंधावा शिकार करते हुए गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 26 Dec 2018 11:34 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में ज्योति सिंह रंधावा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मशहूर गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


रंधावा व उनके साथी महेश वीराजदार को कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज से मंगलवार गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, वन अधिकारी देर रात मोतीपुर रेंज में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रंधावा व उनके साथी को गिरफ्तार किया गया।

रंधावा अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति हैं। फील्ड डॉयरेक्टर रमेश पांडेय ने बताया कि रंधावा यहां शूकर व सांभर का शिकार करने आए थे। इनके पास से चीतल की खाल, एक राइफल व कैपर गाड़ी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश वीराजदार पूर्व आर्मी कैप्टन हैं और रोला, महाराष्ट्र के निवासी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें