लखनऊ के निजी अस्पताल में महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली।
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला मरीज की तबीयत गलत ऑपरेशन करने से बिगड़ी। जिसके बाद उसे एक और हॉस्पिटल में रेफर किया गया। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए डॉक्टर्स को भी हॉस्पिटल छोड़ना पड़ा।
बाद में पुलिस ने मृत महिला के परिजनों को समझाने की कोशिश की।