फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के ये तीन जिले खुले में शौचमुक्त घोषित, पांच गुना रफ्तार से शौचालय बनाने का दिया आदेश

Sat, 09 Sep 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बिजनौर, हापुड़ एवं शामली जिलों के खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित होने पर यहां जिलाधिकारियों को बधाई दी। कहा कि मेरठ, बागपत एवं गौतमबुद्धनगर जिले भी 2 अक्तूबर को ओडीएफ घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जाए। इस दौरान वर्तमान गति की तुलना में पांच गुना तेजी से शौचालयों का निर्माण प्रतिदिन कराया जाए। वे शनिवार को योजना भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने 15 सितंबर को सभी ग्राम पंचायतों में श्रमदान के  तौर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ मंत्रियों, सांसदों व विधायकों की मौजूदगी में कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को शामिल करके स्वच्छता यात्रा निकाली जाए और स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए।
विज्ञापन


ग्राम सभा की खुली बैठक कराकर ग्रामीण स्वच्छता की स्थिति पर चर्चा भी की जाए। विकास खंड में अभियान के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नामित करने को कहा। जिला स्तरीय अधिकारी पर हर रोज पिछले दिन किए गए कार्य की समीक्षा करें और उसी दिन कामों की प्लानिंग कर नवीनतम प्रगति की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड करें। शासन स्तर पर भी मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें