फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं करेंगे, आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी: यूपी डीजीपी

Mon, 10 Jun 2019 01:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अलीगढ़ में मासूम की हत्या व हमीरपुर में छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या से निशाने पर आई प्रदेश की कानून व्यवस्था पर यूपी के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बच्चियों के खिलाफ अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रदेश पुलिस पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है और इन मामलों में अभियुक्तों को गिरफ्तार कर साक्ष्य इकट्ठा कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों की बैठक बुलाई है।

वहीं, अलीगढ़ कांड में अल्पसंख्यकों में डर की भावना बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तरदायी है। किसी को भी डरने की जरूरत नहीं। पुलिस प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में सक्षम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें