फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार ने 4 लाख 81 हजार श्रमिकों के लिए जारी किया भरण पोषण भत्ता

Fri, 10 Apr 2020 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकार आवास से प्रदेश के 4 लाख 81 हजार 755 श्रमिकों के लिए भरण पोषण भत्ता जारी कर दिया। उन्होंने चिह्नित किए गए प्रत्येक श्रमिक के खाते में एक-एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन


डीबीटी के माध्यम से सरकार ने स्ट्रीट वेंडर, ऑटो चालक, रिक्शा चालक, ई-रिक्शा चालक और पल्लेदारों के बैंक खाते में 48,17,55,000 रुपए की धनराशि भेजी।





इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग जनपदों के लाभार्थियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते प्रदेश में लॉकडाउन है जिससे गरीब वर्ग के लोगों को भोजन और भरण-पोषण भत्ता सरकार मुहैया करवा रही है। इसमें रेहड़ी वाले, ठेला वाले, खोमचा वाले, रिक्शा वाले, ई-रिक्शा चालकों और पल्लेदारों को 1 हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता सरकार की तरफ से उनके बैंक खाते में भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने प्रदेश के 35 लाख मजदूरों के खाते में भरण-पोषण भत्ता भेजने का निर्णय लिया है। जिसके तहत 11 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में एक हजार रुपए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों का मानदेय बढ़ाकर भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में 1.65 करोड़ से ज्यादा अन्त्योदय योजना, मनरेगा और श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं दिहाड़ी मजदूरों को एक माह का निशुल्क राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'एक अप्रैल से पूरे प्रदेश में राशन वितरित किया जा रहा है'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत 20.37 लाख श्रमिकों को भरण पोषण के रूप में एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके अकाउंट में भेजा जा रहा है। पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से राशन वितरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 2.34 करोड़ किसानों को दो हजार रुपए प्रति माह आगामी तीन महीने तक देने की व्यवस्था की गई है। जनधन खाते में प्रति माह तीन महीने तक 500 रुपए दिया जा रहा हा है। उज्ज्वला योजना के तहत तीन महीने तक रसोई गैस मुहैया करवाई जा रही है। सभी पेंशनरों को एक मुश्त रकम उनके खाते में भेजी जा रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संकट में केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं था। उन्हें भी इन योजनों से आच्छादित किया जा रहा है। हर जनपद में कम्युनिटी किचन के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों का सभी लोग सख्ती से पालन करें, जिससे कोरोना हारेगा, देश जीतेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें