फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैबिनेट ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को दी मंजूरी, रोजगार के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 18 Dec 2018 07:07 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को मंजूरी दे दी है। इसकेतहत पारंपरिक कारीगरों व दस्तकारों को उद्यम के आधार पर कौशल विकास के लिए छह दिनी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन


सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की इस योजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क व आवासीय होगा। तहसील अथवा जिला मुख्यालय पर प्रशिक्षण होगा। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को श्रम विभाग तय अर्धकुशल मजदूरी की दर से मानदेय भी देगा। 

खान-पान की सुविधा भी नि:शुल्क दी जाएगी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची जैसे पारंपरिक स्वरोजगारियों तथा हस्तशिल्प को प्रोत्साहन व संवर्धन के लिए सरकार यह योजना ला रही है। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र सहित ट्रेडवार उन्नत किस्म की टूल भी दी जाएगी। इससे पारंपरिक स्वरोजगारियों व हस्तशिल्पियों को अधिक से अधिक रोजगार के मौके मिलेंगे। इस फैसले से प्रति वर्ष 15 हजार लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। वर्ष 2018-19 के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें