फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमत नहीं गठबंधन: अखिलेश यादव

Tue, 18 Dec 2018 06:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एम के स्टालिन द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पेशकश पर कहा कि अगर किसी ने उनका (राहुल) नाम उम्मीदवार के तौर पर लिया है तो जरूरी नहीं कि संभावित गठबंधन के नेता इससे सहमत हों।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा से बेहद नाराज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व शरद पवार जी जैसे नेताओं ने भाजपा विरोधी दलों को एक साथ लाने के लिए काफी कोशिश की है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी राय देता है तो जरूरी नहीं कि गठबंधन इससे सहमत हो।

उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह जरूरी है कि सभी साथ आएं क्योंकि देश की जनता बहुत निराश है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में जो वादे जनता से किए थे वो पूरे नहीं हुए। अब सभी को साथ आना चाहिए, नेता कौन बनेगा... इसका फैसला चुनाव बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें