फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी! उर्दू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र आज

Wed, 08 Jan 2014 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू शिक्षकों के लिए हुई काउंसलिंग में पात्र आवेदकों को नियुक्ति पत्र बुधवार को जारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने यह निर्देश मंगलवार को जारी किया है।
उन्होंने सहायक शिक्षा निदेशक (एडी बेसिक) और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि 4280 उर्दू शिक्षकों के पदों के लिए तीन चरणों की अब तक काउंसलिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन


इस काउंसिलंग में पात्र लोगों को अभी तक सहायक अध्यापक उर्दू के लिए नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है।

इसलिए बुधवार को हरहाल में नियुक्ति पत्र जारी करते हुए शाम को इसकी सूचना ई-मेल से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय इलाहाबाद को दी जाए।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के इस पत्र के बाद जिलों में हड़कंप मचा है। बीएसए परेशान हैं कि इतने कम समय में कैसे सभी को नियुक्ति पत्र जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें