उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) का 12वां दीक्षांत समारोह अपने निर्धारित समय पर शुरू हुआ। सीतापुर रोड स्थित आईईटी कैंपस में होने वाले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उपस्थित होना था। मगर सीएम अखिलेश दीक्षांत समारोह में नहीं पहुंचे। आयोजकों को मंच पर से सीएम की कुर्सी को हटाकर दीक्षांत समारोह शुरू करना पड़ा।
इस दीक्षांत समारोह में परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व चेयरमैन पद्मविभूषण प्रो. अनिल काकोदकर को मानद उपाधि दी जाएगी। प्रो. काकोदकर ही मुख्य दीक्षांत भाषण देने वाले हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक कर रहे हैं।
इस दीक्षांत समारोह में 76 हजार से अधिक मेधावियों को डिग्री दी जाएगी और 48 मेधावियों को गोल्ड सिल्वर व ब्रांज मेडल दिया जाना है। समारोह में 70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को डिग्री दी जा रही है।
पहली बार मिले ब्रांज मेडल व नकद धनराशि
यूपीटीयू के 12 वें दीक्षांत समारोह में पहली बार 16 ब्रांज मेडल भी दिए गए। अभी तक सिर्फ सिल्वर व गोल्ड मेडल ही दिया जाता था। इस बार नकद धनराशि देने की भी व्यवस्था की गई है। रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में 16 गोल्ड मेडल, 16 सिल्वर मेडल व 16 ब्रांज मेडल दिए जाएंगे।
इस तरह कुल 48 मेडल दिए जाएंगे। अभी तक गोल्ड मेडल के रूप में दस ग्राम सोने का मेडल दिया जाता था। मगर अब 50 ग्राम चांदी के मेडल पर गोल्डन पॉलिश करवाई गई है। इस गोल्ड मेडल के साथ पंद्रह हजार रुपए नकद दिए जाएंगे।
वहीं सिल्वर मेडल के रूप में चांदी के 50 ग्राम मेडल के साथ विजेता को 10 हजार रुपए नकद व ब्रांज मेडल जो कि कांस्य का बना होगा उसके साथ मेडल विजेता को 7500 रुपए नकद दिए जाएंगे।
12 वें दीक्षांत समारोह में 76489 स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी जानी है। इसमें बीटेक, बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, एमटेक, एमबीए, एमसीए आदि कोर्स शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले स्टूडेंट्स को डिग्री लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इन सभी को मिले गोल्ड मेडल
स्टूडेंट कोर्स कॉलेज का नाम
कीर्ति मनीषा बीआर्क बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
बृजेश चंद्र यादव बीएचएमसीटी बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
श्रुति कीर्ति बीटेक आईटी बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
सुबोध शुक्ला बीटेक सिविल इंजी. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी, गाजियाबाद
सौम्या अग्रवाल बीटेक कम्प्यूटर इंजी. अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
अनमोल जैन बीटेक इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
सौम्या पाठक बीटेक इले. एंड इंस्टूमेंटेशन गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजी. गाजियाबाद
कृतिका गोयल बीटेक इले. एंड कम्युनिकेशन अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद
अजय सिंह बीटेक मैकेनिकल इंजी. अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
दिव्या बंसल बीटेक टेक्सटाइल यूपी टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी, कानपुर
रितुन कुमार बीटेक एग्रीकल्चर इंजी. शिवदान सिंह इंस्टीट्यूट, अलीगढ़
मोहिनी शर्मा बीटेक बॉयोटेक आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज
इरम खान बीफॉर्मा आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस, गाजियाबाद
साक्षी अरोड़ा एमबीए एबीइएस इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद
एकता जैन एमसीए मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी
परमदीप कौर कक्कड़ बीएफएडी विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्रोलॉजी
इन्हें मिले सिल्वर मेडल
स्टूडेंट कोर्स कॉलेज का नाम
प्रार्थना मेहरोत्रा बीटेक इलेक्ट्रिकल्स एंड इले. राम स्वरूप मेमोरियल कॉलेज, लखनऊ
विनय कुमार मौर्या बीटेक सिविल इंजी. कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, गाजियाबाद
रोहित वशिष्ठï बीटेक कम्प्यूटर साइंस अजय गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज
शिल्पी गर्ग बीटेक इलेक्ट्रानिक्स कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, गाजियाबाद
अनुषा गहलोत बीटेक इले. एंड कम्युनिकेशन मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक, मेरठ
सौरभ वत्स बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग अजय कुमार गर्ग इंजी. कॉलेज, गाजियाबाद
शिवम गुप्ता बीटेक टेक्सटाइल यूपी टेक्सटाइल टेक्रोलॉजी, कानपुर
रविन्द्र पाल बीटेक एग्रीकल्चर अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अलीगढ़
राशि अग्रवाल बीटेक बॉयोटेक आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
संजय चौहान बीफॉर्मा काइट स्कूल ऑफ फॉर्मेसी, गाजियाबाद
मुदकुरैश खान बीएचएमसीटी बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
समरीन सिद्दीकी एमबीए कृष्णा इंस्टीट्यूट, मुरादाबाद
निधि सिंह एमसीए अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
सोनिका अग्रवाल बीआर्क खंडेलवाल कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर बरेली
शिल्पी यादव बीएफएडी विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्रोलॉजी, मेरठ
वर्षा अरोड़ा बीटेक आईटी कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, गाजियाबाद
इन्हें मिला ब्रांज मेडल
स्टूडेंट कोर्स कॉलेज का नाम
वरूणा शुक्ला बीआर्क बाबू बनारासी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
सागर सिंह बीएचएमसीटी बाबू बनारसी दास नेशनल इंस्टीट्यूट, लखनऊ
अपूर्वा विक्रम बीटेक सिविल इंजी. बाबू बनारसी दास नार्दन इंडिया इंस्टी. लखनऊ
दीपा कौशिक बीटेक कम्प्यूटर साइंस अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज
आशीष कुमार शुक्ला बीटेक इलेक्ट्रिकल्स कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद
दिप्ति चौधरी बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड इंस्टूमेंटेशन गलगोटिया कॉलेज, जीबी नगर
तृप्ति जैन बीटेक इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी
मानस सिंह बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग प्रानवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी
रजनीश बीटेक टेक्सटाइल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपेट डिजाइन, भदोही
विकास शर्मा बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग
जान्हवी सक्सेना बीटेक बॉयोटेक मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी
सुशील वर्मा बीफॉर्मा काइट स्कूल ऑफ फॉर्मेसी, गाजियाबाद
स्वरांजलि तिवारी एमबीए कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, गाजियाबाद
जसलीन खुराना एमसीए अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज,गाजियाबाद
खुशबू गुप्ता बीएफएडी विद्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी, मेरठ
विपिन यादव बीटेक आईटी गलगोटिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, जीबी नगर