फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसएसएससी : अपने रिक्त पदों को भरकर भर्तियों को रफ्तार देगा आयोग, 76 रिक्त पदों के लिए नया विज्ञापन

Fri, 22 Apr 2022 09:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। भर्ती में नियमानुसार एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रिक्त 76 पदों पर भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी किया है। इसमें खाद्य रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक भी शामिल हैं। इन पदों के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


आयोग ने बृहस्पतिवार को जिन 76 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे उनमें खाद्य तथा रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक के 45 पद हैं। इसके अलावा आयोग ने अपनी भर्तियों को रफ्तार देने के लिए आयोग में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों को भी भरने का फैसला किया है। इस भर्ती में आयोग में प्रवर वर्ग सहायक के रिक्त 11 पद व अवर वर्ग सहायक के रिक्त 20 पद भी शामिल हैं। इन पदों के लिए आवेदन शुरू हो गया है और 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमाकर आवेदन सब्मिट किया जा सकेगा। आवेदन में 19 मई तक संशोधन का मौका होगा।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किया है। भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। भर्ती में नियमानुसार एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें