फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में राहत : अब तक की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में नहीं मिला कोरोना का नया वैरिएंट

Fri, 22 Apr 2022 09:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, डेढ़ माह के दौरान 122 कोरोना संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई। इन सभी में ओमिक्रॉन व उसके सब टाइप की ही पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जीनोम सीक्वेंसिंग फैसिलिटी की शुरुआत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने बाद लखनऊ में मिल रहे नए मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। इसमें राहत की बात ये है कि केजीएमयू से सीएमओ कार्यालय भेजी गई अब तक की रिपोर्ट में कोेरोना का नया वैरिएंट नहीं मिला है। जिला सर्विलांस अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, डेढ़ माह के दौरान 122 कोरोना संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई। इन सभी में ओमिक्रॉन व उसके सब टाइप की ही पुष्टि हुई है। बुधवार को केजीएमयू से मिली 17 नए मरीजों की रिपोर्ट में भी ओमिक्रॉन व उसका सब टाइप ही मिला है। उन्होंने बताया कि अभी करीब 50 से अधिक मामलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

विज्ञापन


ट्रेवल हिस्ट्री वालों पर खास नजर
डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक, विदेश या दूसरे राज्यों से लौटे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उनके पॉजिटिव आने पर खासतौर पर जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। इनके जरिये ही नया वैरिएंट आने की आशंका हो सकती है। सभी निजी-सरकारी लैब में पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

बृहस्पतिवार को मिले 16 नए संक्रमित
लखनऊ में बृहस्पतिवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले हैं। उधर, वायरस को मात देने वालों की तादाद में कमी आई है। सिर्फ छह लोग स्वस्थ हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। शहर के अलीगंज में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। यहां आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से सात लोग दिल्ली, मुंबई व दूसरे राज्यों की यात्रा कर लौटे हैं। इसके अलावा इंदिरानगर व सरोजनीनगर में दो-दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐशबाग, आलमबाग, मोहनलालगंज व सिल्वर जुबली में एक-एक केस मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि हल्के लक्षण वाले सात लोगों पॉजिटिव हैं। सीएमओ के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया जिले में इस समय 54 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें