फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC: 2281 उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता परीक्षा के लिए मौका, कटऑफ जारी

Fri, 21 Aug 2020 01:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी भर्ती-2018 के रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है। आयोग ने रिक्त पदों को भरने के लिए अनुपूरक सूची के माध्यम से शारीरिक  स्वस्थता मापदंड एवं शारीरिक पात्रता परीक्षा के दूसरे चरण में 2,281 अभ्यर्थियों को बुलाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


इनमें व्यायाम प्रशिक्षक के रिक्त पदों के सापेक्ष 10 गुना यानी 731 अभ्यर्थी व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रिक्त पदों के सापेक्ष तीन गुना 1,550 अभ्यर्थी हैं। परीक्षा तिथियों की जानकारी आयोग के वेबसाइट पर दी जाएगी। जबकि अनुपूरक सूची का कटऑफ अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया है कि  सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के रिक्त 728 पदों पर चयन की कार्रवाई चल रही है। लिखित परीक्षा के बाद क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 680 पदों व व्यायाम प्रशिक्षक के 48 पदों पर चयन के लिए न्यूनतम शारीरिक स्वस्थता मापदंड एवं शारीरिक पात्रता परीक्षा का पहला आयोजन 21 से 25 अक्तूबर 2019 तक गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में किया गया था। काफी अभ्यर्थियों के अनुपस्थित रहने से व्यायाम प्रशिक्षक के 48 में से 47 और क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 728 में से 406 पद खाली रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी के लिए 1550 अभ्यर्थियों को मौका

- पहले चरण की फिजिकल परीक्षा में बड़ी संख्या में पद रह गए थे खाली
- व्यायाम प्रशिक्षक के लिए 731, युवा कल्याण अधिकारी के लिए 1550 अभ्यर्थियों को मौका

कटऑफ : क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी
अनारक्षित-266, एससी- 230, एससी-209, ओबीसी-266, महिला-250, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित-236, दिव्यांग-पद चिह्नित नहीं, भूतपूर्व सैनिक-200
कटऑफ : व्यायाम प्रशिक्षक
अनारक्षित-182, एससी-162, एससी-97, ओबीसी-182, महिला-96, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित- पद आरक्षित नहीं हैं, दिव्यांग (आंशिक बधिर-पीडी)-34, भूतपूर्व सैनिक-78
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें