फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE रिजल्ट घोषित : लखनऊ के समृद्घ बने बीटेक में टॉपर

Sat, 28 May 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टॉपर समृद्घ जोशी अपने माता-पिता के साथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सूबे के इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित यूपी स्टेंट एंट्रेंस एग्जाम-2016 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें एक लाख 61 हजार 290 अभ्यर्थी (88.86 फीसदी) सफल हुए हैं। बीटेक में लखनऊ के समृद्ध जोशी ने ओवरऑल टॉप किया है।
विज्ञापन


समृद्ध को 600 में से 580 अंक मिले। वहीं वाराणसी के योगेश कुमार को दूसरा और नोएडा के सिद्धांत सरकार को तीसरा स्थान मिला है।

परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए प्राविधिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) फरीद महफूज किदवई ने कहा कि राज्य सरकार ने इस बार मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने का फैसला किया है।

इसके तहत टॉपर की सूची में शामिल पांच लड़के और पांच लड़कियां अगर एकेटीयू से संबद्ध किसी कॉलेज में प्रवेश लेते हैं, तो एकेटीयू एक साल तक उनके पढ़ने और रहने-खाने का पूरा खर्च उठाएगी। वहीं बीटेक में पहले 100 रैंकर्स का एक साल का परीक्षा शुल्क भी वहन करेगी।
विज्ञापन

शासन ने रोकने के लिए शुरू की योजना

यूपीएसईई के परीक्षा परिणाम की घोषणा करते फरीद महमूद किदवई। - फोटो : amar ujala
दरअसल, एसईई में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स का जेईई में भी अच्छा रैंक मिल जाता है और एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश लेने के बजाय आईआईटी में जाना पसंद करते हैं। संभव है शासन ने उन्हें रोकने के लिए यह योजना शुरू की है।

बता दें, एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों के बीटेक, बीआर्क, एमबीए, एमसीए, बीफार्मा, बीएफए समेत विभिन्न कोर्स के लिए 17, 23 व 24 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। रिजल्ट की घोषणा के दौरान एसईई के आयोजक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक भी मौजूद थे।

1.81 लाख में से 1.61 लाख अभ्यर्थियों को मिली सफलता
किदवई ने बताया कि बीटेक में प्रवेश के लिए 1,36,851 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1,19, 815 सफल हुए हैं। इसी तरह बीफार्मा के लिए परीक्षा देने वाले 9,554 में से 8,139 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

वहीं एमबीए के लिए 7,693 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, इनमें से 7,577 सफल हुए। बीआर्क में 6,973 में से 6,970 पास हुए हैं।

अलग-अलग कोर्स में ये बने टॉपर

अलग-अलग कोर्स के टॉपर - फोटो : amar ujala
बीआर्क में लिखिन्या टॉप और गोंडा के रजत गुप्ता को तीसरा स्थान, बीआर्क में बरेली के लिखिन्या केवीएस ने टॉप किया है तो अनुष्का प्रकाश को दूसरा स्थान मिला है।

जबकि गोंडा के रजत गुप्ता तीसरे स्थान पर हैं। बीफार्मा में गाजियाबाद के हितेश अग्रवाल ने टॉप, आगरा की कनिका सिंह दूसरे स्थान और मथुरा केविभोर पाठक को तीसरा स्थान मिला है। एमबीए के टॉपर बलिया के राजेश कुमार मौर्या बने हैं।

कानपुर की रिया कटियार दूसरे और लखनऊ के केशव सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे। एमसीए में गाजीपुर के आशुतोष सिंह टापर बने हैं, जबकि मुबस्सिर अहमद को दूसरा व मऊ की शाहला परवीन को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

24 जून से शुरू होगी काउंसलिंग

demo pic
एकेटीयू के कुलपति ने बताया कि विभिन्न संस्थानों में प्रवेश के लिए सफल अभ्यर्थियों की काउंसिंल 24 जून से 27 जुलाई तक चलेगी। यह पांच चरणों में पूरी होगी। अंतिम चरण में सरकारी संस्थानों की रिक्त सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग होगी। पर, खास बात यह है कि इस साल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए किसी केंद्र पर जाने की भी जरूरत नहीं होगी। वह घर बैठे ही ऑनलाइन चॉइस भर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों को गत वर्ष तक 500 रुपये काउंसलिंग शुल्क देना पड़ता था, उसे भी खत्म कर दिया गया है।

काउंसलिंग से प्रवेश पर ही मिलेगी स्कॉलरशिप
प्रो. पाठक ने बताया कि एसी व एसटी के जो छात्र काउंसलिंग के जरिये प्रवेश लेंगे उन्हीं को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। किसी भी कॉलेज में इस श्रेणी के 40 प्रतिशत छात्रों को ही स्कॉलरशिप की सुविधा मिल पाएगी।

यह व्यवस्था हाल ही में स्कॉलरशिप के लिए कॉलेजों द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए की गई हैं। बहुत से कॉलेजों ने रिक्त सीटें भरने के लिए फर्जी दाखिले दिखाए थे। इन सभी को सीधे प्रवेश से भर्ती दिखाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें