पालीवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा के दौरान आवेदकों की बायोमीट्रिक हाजिरी ली जाएगी। इससे मुन्नाभाई के परीक्षा में शामिल होने की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में यदि कोई अनुचित साधन का प्रयोग करते पाया जाता है तो अभ्यर्थी को तीन वर्ष के लिए आयोग की भर्तियों में आवेदन के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।