फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RO-ARO Result: आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में अंबेडकरनगर के अनिल टॉपर, आदित्य दूसरे, लक्ष्मी तीसरे स्थान पर

Mon, 06 Apr 2026 10:57 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

 आरओ-एआरओ भर्ती परीक्षा में कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी (आरओ) और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) शामिल हैं।
विज्ञापन
अनिल पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ परीक्षा-2023 का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित हुआ। इसमें अंबेडकरनगर जिले के अनिल पांडेय ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर आदित्य प्रताप सिंह और तीसरे स्थान पर लक्ष्मी वर्मा रहीं। कुल 419 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिनमें 338 समीक्षा अधिकारी (आरओ) और 81 सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) शामिल हैं।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर के तुलसीपुर गांव निवासी अनिल पांडेय ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। अनिल पांडेय की शुरुआती शिक्षा प्राथमिक विद्यालय मालपुर माधोपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय तरौना बांसगांव से कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई पूरी की।

ये भी पढ़ें - मंगलवार को होगी योगी कैबिनेट की बैठक, उद्योग और समाज कल्याण से जुड़े कई प्रस्ताव होंगे पास; जानिए डिटेल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रात 10 बजे के बाद बिके शराब तो आबकारी विभाग में दें सूचना, आबकारी मंत्री बोले- ये पूरी तरह अवैध
विज्ञापन


हाईस्कूल राज इंटर कॉलेज मल्लूपुर से वर्ष 2009 में और इंटरमीडिएट चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर से वर्ष 2011 में उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने प्रयागराज का रुख किया और ईसीसी कॉलेज से जीवविज्ञान में स्नातक किया। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए वह दिल्ली के मुखर्जी नगर पहुंचे, जहां वर्ष 2019 से नियमित तैयारी शुरू की।

पिता किसान: अनिल के पिता हरि प्रसाद खेती करते हैं। माता उषा गृहिणी हैं। बड़े भाई अमित पांडेय बीएसएफ में कार्यरत हैं। मझले अतुल आयकर विभाग में इंस्पेक्टर हैं, छोटे भाई अंकुर पांडेय दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें