फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: युवक की गला रेतकर हत्या, शव मिटाने के लिए चेहरे पर डाला गया तेजाब 

Sat, 26 Jun 2021 02:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच

सार

ग्रामीणों ने बताया कि शव देखने से युवक की उम्र 30 साल लग रही है। युवक का गला कटा हुआ है और तेजाब भी पड़ा है। जिससे पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में खैरीघाट में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है।  पहचान मिटाने के लिए युवक के चेहरे पर तेजाब भी डाला गया है। युवक का शव गन्ने के खेत के पास मिला है।  सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। शिनाख्त करने के लिए आसपास के गांव के ग्रामीण भी एकत्रित हुए हैं। दो घण्टे बीत जाने के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के वैवाही चौकी क्षेत्र में भदोहीपुरवा गांव में गोपाल का खेत स्थित है। खेत में गन्ने की फसल लगी हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार को खेत की रखवाली करने गए किसानों ने खेत के पास पड़े शव को देखा तो हड़कंप मच गया।

शव  मिलने की सूचना पर आसपास के गांव के ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने बताया कि शव देखने से युवक की उम्र 30 साल लग रही है। युवक का गला कटा हुआ है और तेजाब भी पड़ा है। जिससे पहचान करने में काफी दिक्कत हो रही हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष विमलेश सिंह को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सीओ महसी भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शिनाख्त कराने में जुटे रहे।  खैरीघाट थानाध्यक्ष विमलेश सिंह ने बताया कि युवक की हत्या की गई है।  गला कटा हुआ है। देखने से प्रतीत हो रहा है कि पहचान मिटाने के लिए तेजाब डाला गया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।  शिनाख्त करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें