फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे योगी सरकार के मंत्री, प्रभावित इलाकों में करेंगे रात्रि विश्राम

Tue, 05 Aug 2025 07:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Flood in UP: यूपी में 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को इन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके अलावा कैबिनेट के मंत्री भी इन इलाकों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के मंत्री बाढ़ प्रभावित जनता के बीच लगातार राहत लेकर पहुंच रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर उतरे मंत्रियों ने मंगलवार को भी बाढ़ प्रभावित जिलों का भ्रमण किया। सरकार की ओर से चल रहे राहत कार्यों का जायजा लेते हुए पीड़ितों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना योगी सरकार की प्राथमिकता है।

विज्ञापन


प्रयागराज में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के भोजन, पेयजल और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज व कौशांबी में जल निकासी, स्वच्छता व अन्य समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बाढ़ में परिजनों को खोने वालों को 4-4 लाख

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा प्रभावितों के बीच। - फोटो : अमर उजाला।
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने भदोही में गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित गांवों का मंगलवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सीतामढ़ी में राहत सामग्री का वितरण किया। आपदा में जान गंवाने वाले पांच लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये का चेक भी दिया। कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने मंगलवार को मिर्जापुर के जिला पंचायत सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, राहत शिविरों एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित चुनार क्षेत्र में नोडल बनाकर सभी गांवों में स्थिति का जायजा लेने, राहत सामग्री पहुंचाने और एसडीआरएफ की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये मंत्री बाढ़ प्रभावित इलाकों में कर रहे हैं रात्रि विश्राम

- नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’- प्रयागराज, मिर्जापुर व बांदा
- स्वतंत्र देव सिंह और संजय गंगवार- जालौन
- स्वतंत्र देव सिंह और प्रतिभा शुक्ला- औरैया
- रामकेश निषाद- हमीरपुर
- जयवीर सिंह- आगरा
- सुरेश खन्ना- वाराणसी
- संजय निषाद- कानपुर देहात
- धर्मवीर प्रजापति- इटावा
- अजीत पाल-फतेहपुर
- दयाशंकर ''दयालु''- बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें