फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दिवाली पर योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, इन 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त एलपीजी सिलेंडर

Thu, 17 Oct 2024 07:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Free cylinder in UP: यूपी के लोगों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश सरकार  1.86 करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर देगी। इससे लोगों को सीधाा लाभ होगा। 
 
विज्ञापन
दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष की तरह इस दीपावली पर भी मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का शासनादेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस कदम से प्रदेश के 1.86 करोड़ परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सीधा लाभ होगा। वहीं सीएम योगी के आदेश के बाद दीपावली से पहले ही मुफ्त एलपीजी सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाता है। इसी के तहत दीपावली से पहले एलपीजी सिलेंडर वितरित करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

पिछले वर्ष जहां 1.85 करोड़ लाभार्थी परिवार और 85 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ दिया गया था। वहीं इस वर्ष लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 1.86 करोड़ परिवार हो गयी है। इसके लिए सरकार 1,890 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को 300 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार दे रही है जबकि शेष छूट राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। योजना के तहत लाभार्थियों को 14.2 किग्रा. का सिलेंडर रिफिल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें