लखनऊ। शोहदे ने युवती पर शादी का दबाव बनाया। इन्कार पर उसके साथ छेड़छाड़ की और परिवारवालों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर महिगवां थाने में केस दर्ज किया गया है।
महिगवां के एक गांव में 18 वर्षीय युवती परिवार संग रहती है। उनके भाई के मुताबिक भरिगहना निवासी विशाल उनकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा है। विरोध पर उसे धमकाता है और घर से निकलते ही पीछा करता है। मंगलवार को आरोपी ने फिर छेड़खानी करते हुए गाली गलौज की। बहन ने घर आकर आपबीती बताई। परिजन शिकायत लेकर विशाल के पास पहुंचे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।