फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : महिलाओं को एक करोड़ तक की रजिस्ट्री पर स्टांप शुल्क में मिलेगी एक फीसदी छूट, लिमिट बढ़ाने की तैयारी

Sat, 10 May 2025 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार महिलाओं को 10 लाख रुपये तक की रजिस्ट्री पर दी जा रही एक प्रतिशत स्टांप शुल्क की छूट को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक की रजिस्ट्री पर लागू करने की तैयार कर रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और उनकी आर्थिक भागीदारी बढ़ाएगा। वह शुक्रवार को स्टांप एवं निबंधन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। 

सीएम योगी ने कहा कि एक जैसे स्थानों पर सर्किल रेट निर्धारण में समानता होनी चाहिए। रेट निर्धारण में विकास, शहरीकरण और आधारभूत संरचना की प्रगति को ध्यान में रखा जाए, ताकि आमजन को लाभ मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने रजिस्ट्री प्रक्रिया से पहले दस्तावेज और भूमि स्वामी के सत्यापन को अनिवार्य बनाने को कहा, ताकि भूमि विवादों में कमी आ सके। उन्होंने समय और संसाधनों की बचत के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल बनाने और तकनीकी माध्यमों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें