लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : amar ujala
प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न का आरोप लगाने हुए कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार आधी आबादी को सुरक्षा दे पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार और उनके खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता ममता चौधरी चोटिल हो गईं। उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। सिर पर चोट लगने से घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।