राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय तथा राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा की उपस्थिति में भारतीय पसमांदा समाज के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा के प्रभारी अब्दुल रईस ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल का दामन थामा।
इस अवसर पर रालोद नेता आमिर साबिरी, सम्राट सिंह, रमावती तिवारी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।