मृतका के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटी कौशिल्या व उसकी दोनों बेटी जानवी तथा ज्ञानवी का पहले गला दबाकर मार डाला गया और उसके बाद चारपाई पर तीनों को लेटा दिया गया।
गोंडा में खरगूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया कला गांव में ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी की पत्नी कौशिल्या देवी (26) उसकी चार वर्षीय बेटी जानवी व एक वर्षीय ज्ञानवी की लाश कमरे में मिली। घटना की जानकारी होने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतका का पति दिल्ली में आजादपुर मंडी में कार्य करता था। वह पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से वापस घर आया था।
विज्ञापन
मृतका कौशिल्या का मायका पड़ोस के ही सौरैया गांव में है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत खरगूपुर, कौड़िया, कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक के अलावा क्षेत्राधिकारी सदर, अपर पुलिस अधीक्षक व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना के बावत हर बिंदुओं पर परिजन व गांव के लोगों से पूछताछ की। मृतका के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटी कौशिल्या व उसकी दोनों बेटी जानवी तथा ज्ञानवी का पहले गला दबाकर मार डाला गया और उसके बाद चारपाई पर तीनों को लेटा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सोनकर ने मौके की स्थिति देखते हुए घटना को संदिग्ध बताया है।