फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में चली 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदलने जा रहा है मौसम

Mon, 05 Aug 2024 08:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather update in UP: यूपी में रविवार को एक अलग तरह का मौसम था। करीब-करीब पूरे प्रदेश में सुबह से ही हवाएं चलने शुरू हुईं। यह हवाएं एक चक्रवात की वजह से चल रही हैं। 

 
विज्ञापन
लखनऊ में तेज हवाओं से गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी का मौसम रोज नए तरीके से बदल रहा है। राजधानी लखनऊ सहित करीब-करीब पूरे प्रदेश में रविवार की सुबह से ही चल रही तेज पुरवाई झोंकों से मौसम बदल गया। हालांकि यह हवाएं बहुत तेज नहीं थीं बावजूद इसके कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं।  

विज्ञापन


चल रही हवाओं और आसमान में छाई बदली से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश के मुताबिक लखनऊ और प्रदेश के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है। 

हवा के झोंकों की यह  रफ्तार सामान्य है। पुराने और जर्जर वृक्षों को छोड़कर इस रफ्तार से कोई विशेष हानि की उम्मीद नहीं होती। उन्होंने सोमवार को भी पूर्वा हवा चलने और  मौसम के खुशनुमा रहने की संभावना जताई थी। हवाओं के साथ इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन


इन जिलों के लिए अलर्ट
ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें