फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत

Fri, 10 Apr 2026 10:56 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई हृदय विदारक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी और 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से बिलखकर मौत हो गई।
 
विज्ञापन
नदी के किनारे की जा रही अंतिम संस्कार की तैयारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया जिसके परिणामस्वरूप तीन जानें चली गईं। पत्नी ने पहले पति की हथौड़े से हत्या की, फिर खुद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कमरे में बंद बाईस दिन के दुधमुंहे बच्चे की भी भूख-प्यास से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, महिला ने पति की हत्या करने के बाद उसके शव और नवजात शिशु को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई और अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर देवराकोट के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। कमरे में बंद नवजात शिशु की भूख और प्यास के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, लिंक अफसर आशीष निगम और रौनाही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मृतक पति के माता-पिता खेत में गेहूं काटने गए हुए थे।
विज्ञापन


पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें