फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP weather update:रात में बढ़ती जा रही है गलन, दिन में अभी बनी रहेगी राहत, जानिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sat, 16 Dec 2023 10:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

प्रदेश भर में दिन और रात के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिल रही, मौसम शुष्क है, पर हवाएं रह-रहकर ठंड का अहसास करा रही हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं है।
विज्ञापन
रात का तापमान लगातार गिर रहा है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। दिन के तापमान में भले ही गिरावट ना हो रही हो लेकिन रात में लगातार पारा लुढ़क रहा है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों छोरों पर सर्दी समान रूप से पड़ रही है। दिन में धूप अभी खिलती रहेगी। जिसकी वजह से दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास नहीं होगा। 

विज्ञापन


प्रदेश भर में दिन और रात के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिल रही, मौसम शुष्क है, पर हवाएं रह-रहकर ठंड का अहसास करा रही हैं। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं है। वहीं रात में गलन का असर अच्छा खासा दिखने लगा है। न्यूनतम तापमान का लु़ढ़कना जारी है। गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर व मेरठ मंडल में न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 4.6 डिग्री में दर्ज किया गया। बरेली और मेरठ में भी 5 डिग्री से कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं है, लेकिन सोमवार से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें