फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Today: प्रदेशभर में वज्रपात और बूंदाबांदी के आसार, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Sat, 03 May 2025 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने रविवार से यूपी में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी के दायरे और तीव्रता में बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात और तड़ित झंझावात की भी संभावना है। 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।  
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक कहीं बादलों की आवाजाही तो कहीं तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है। शुक्रवार और शनिवार के बीच दिल्ली से सटे जिलों और तराई के इलाकों में गरज-चमक संग बूंदाबांदी देखने को मिली।

विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से रविवार को पश्चिम और बुंदेलखंड के 10 जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 60 से ज्यादा जिलों के लिए धूल भरी हवाएं चलने,  तड़ित झंझावात के साथ ही गरज-चमक और बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम योगी ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की, दो साल में बन जाएगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वा और पश्चिमी हवाओं का समागम रविवार को पूरे यूपी को अपने प्रभाव में लेगा। इस दौरान कुछ जिलों में वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना है। 

इन जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट

मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, एसआर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें