फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: मौसम में हो सकता बदलाव...वैज्ञानिकों ने दिए संकेत, गलन से सड़क पर चलना मुश्किल; जानें कहां अलर्ट

Thu, 08 Jan 2026 06:17 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और कोहरे के बीच मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। सक्रिय विक्षोभ के असर से 9 से 11 जनवरी के बीच दिन और रात के तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़त होगी। 
विज्ञापन
UP Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में हो रही भीषण ठंड और कोहरे के प्रकोप से फौरी तौर पर राहत मिलने के संकेत हैं। बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर में गुनगुनी धूप खिली लेकिन गलन भरी सर्द पछुआ ने लोगों को असहज किया। 4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सोनभद्र प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, बरेली और गोरखपुर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई।

प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ का असर 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय विक्षोभ के असर से 9 से 11 जनवरी के बीच दिन व रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़त की संभावना है। इस दौरान पछुआ अपेक्षाकृत कम ठंडी होगी और गलन व कड़ाके की ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। शुक्रवार से अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश में कहीं भी अति घने कोहरे और शीत दिवस की चेतावनी नहीं है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जनवरी के बीच दिन व रात के तापमान में बढ़त से प्रदेश में ठंड और कोहरे से आंशिक राहत के संकेत हैं। विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 12 जनवरी से दोबारा पारे में गिरावट के साथ मौसम फिर से करवट लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें