फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मंडलायुक्त ने बूथों का निरीक्षण कर देखी SIR कार्य की प्रगति, अभियान चलाने का दिया निर्देश

Thu, 08 Jan 2026 06:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली पहुंचे मंडलायुक्त ने बूथों का निरीक्षण कर SIR कार्य की प्रगति देखी। साथ ही एपिक रेशियो बढ़ाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। आगे पढ़ें पूरा अपडेट... 
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने बूथों का निरीक्षण कर देखी SIR कार्य की प्रगति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में मंडलायुक्त (रोल ऑब्जर्वर) विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को वोटर लिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रगति जांची। अधिकारियों के साथ बैठक करके त्रुटि रहित वोटर लिस्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सदर, बछरावां, हरचंदपुर और सरेनी के कई बूथों पर पहुंचकर नो मैपिंग वाले मतदाताओं के संबंध में समीक्षा की। 

विज्ञापन


इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि एपिक रेशियों कम हो गया है। उसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। शिफ्टेड व शादी के बाद दूसरे जिले से आईं लड़कियां फार्म भरकर वोटरलिस्ट में अपना नाम बढ़वाएं। जिले में अभियान शुरू कराया गया है। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सभी युवाओं को वोटर बनाया जाएगा। ट्रांसफर होकर या शादी के बाद जो भी यहां आए हैं, वे पहले वाले स्थान से कटवाकर यहां की मतदाता सूची में अपना नाम बढ़वा सकते हैं। 

उन्होंने जीआईसी में अभियान का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि समय से आपत्तियां दर्ज करवा दें। ताकि, उनका निस्तारण किया जा सके। उन्होंने बछरावां के पीठन, हरचंदपुर के छतैया, सरेनी के गणेश विद्यालय इंटर कॉलेज ऐहार बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ से कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीडीओ अंजूलता, अपर आयुक्त राकेश कुमार पटेल, एडीएम सिद्धार्थ, एसडीएम सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, एसडीएम महराजगंज गौतम सिंह, एसडीएम सलोन चंद्र प्रकाश गौतम, एसडीएम लालगंज मिथिलेश त्रिपाठी, एसडीएम डलमऊ सतेंद्र सिंह, एसडीएम ऊंचाहार राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें