फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश से जन-जीवन प्रभावित, आज प्रदेश भर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के आसार

Fri, 31 Mar 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
बारिश में गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को बरसात का दौर शुरू हो गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 31 को लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। बुलेटिन के मुताबिक, 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने व कहीं-कहीं ओलावृष्टि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि एक अप्रैल से फिर हालात संभलेंगे।

विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेज आंधी की वजह से बृहस्पतिवार रात पेड़ टूटकर ओएचई वायर पर गिर गया और मौजमपुर नारायण गजरौला ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। नजीबाबाद गजरौला पैसेंजर जंगल में ही खड़ी हो गई। नजीबाबाद की तरफ आ रही दूसरी पैसेंजर गाड़ी को हलदौर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। आंधी की वजह से नेशनल हाईवे समेत जिले की दूसरी सड़कों पर पेड़ गिर गए और सड़क यातायात भी बाधित हो गया।

बृहस्पतिवार की शाम नजीबाबाद से चलकर गजरौला जा रही पैसेंजर ट्रेन हलदौर के पास गांव बलदिया के निकट पहुंची तो ट्रेन को मिलने वाले विद्युत आपूर्ति अचानक बंद हो गयी। ट्रेन रूक गई। कुछ ही दूरी पर ओएचई वायर पेड़ गिरने से टूटा हुआ था। आनन-फानन में रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। गजरौला से चलकर ने नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी हल्दौर रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। दोनों दोनों ही ट्रेन तीन घंटे तक हलदौर में खड़ी रही। नजीबाबाद से रेलवे की तकनीकी टीम को लाइन चालू कराने के लिए मौके पर रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन


नगीना वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार का कहना है कि अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। बृहस्पतिवार को शाम होते ही आसमान में काले बादल छा गए थे। कुछ समय बाद तेज हवा चलने लगी। काले बादल छाने से मौसम विभाग अगले दो दिन में बारिश होने सी संभावना जता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें