विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता-जनसंख्या अनुपात
विधानसभा क्षेत्र अनुमानित आबादी कुल मतदाता मतदाता-जनसंख्या अनुपात
मलिहाबाद 6,33,176 3,33,012 52.59%
बख्शी का तालाब (बीकेटी) 6,45,893 4,28,002 66.27%
सरोजनीनगर 6,52,085 3,89,375 60.89%
लखनऊ पश्चिम 7,77,554 4,73,459 59.71%
लखनऊ उत्तर 6,63,952 3,54,797 53.44%
लखनऊ पूर्व 6,76,833 3,26,191 48.19%
लखनऊ मध्य 7,26,997 2,68,166 36.89%
लखनऊ कैंट 6,74,289 2,44,149 36.21%
मोहनलालगंज 6,84,031 3,22,261 47.11%
कुल 61,34,810 31,39,412 51.17%
(नोट: आंकड़े 17 नवंबर 2026 तक के हैं।)
सात महीने में बढ़े 59 हजार मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी ताजा सूची के अनुसार, लखनऊ में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 31,39,412 हो गई है। 10 अप्रैल को जारी सूची में कुल मतदाता 30,80,350 थे। इस लिहाज से नौ महीने में 59,062 मतदाता बढ़े हैं। इस अवधि में सबसे ज्यादा 13,422 मतदाता सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता वृद्धि (पिछले 7 महीने में)
विधानसभा क्षेत्र पूर्व में मतदाता नई सूची में मतदाता बढ़ोतरी प्रतिशत
मलिहाबाद 3,30,530 3,33,012 2482 0.75%
बख्शी का तालाब 4,19,472 4,28,002 8530 2.03%
सरोजनीनगर 4,60,037 4,73,459 13422 2.92%
लखनऊ पश्चिम 3,82,895 3,89,375 6480 1.69%
लखनऊ उत्तर 3,44,309 3,54,797 10488 3.05%
लखनऊ पूर्व 3,19,147 3,26,191 7044 2.21%
लखनऊ मध्य 2,64,561 2,68,166 3605 1.36%
लखनऊ कैंट 2,40,628 2,44,149 3521 1.46%
मोहनलालगंज 3,18,771 3,22,261 3490 1.09%
कुल 30,80,350 31,39,412 59,062 1.92%
विशेष अभियान दिवस और प्रशिक्षण
21-22 नवंबर और 28-29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं और रूट चार्ट का सत्यापन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, रूट चार्ट और कानून-व्यवस्था के भौतिक सत्यापन पर जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने नवीनतम दिशा-निर्देशों और निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी, साथ ही निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त गाबा ने संवेदनशील मतदान केंद्रों और क्षेत्रों की पहचान के मानक बताए, जबकि जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को अपने आवंटित क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण करने को कहा।