फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधान परिषद चुनाव: सपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, इन नेताओं को दिया गया मौका

Mon, 11 Mar 2024 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी की 13 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव में सपा के तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इसके पहले भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने विधान भवन में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
सपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए सपा के तीन प्रत्याशियों ने सोमवार को विधान भवन में नामांकन दाखिल कर दिया। आज नामांकन का आखिरी दिन था।

विज्ञापन


सपा ने बलराम यादव, गुड्डू जमाली और किरण पाल कश्यप को उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद की 13 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों ने 10 व सपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - होली के पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा, 35 लाख को होगा फायदा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विधान परिषद चुनाव : एनडीए के 10 और सपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन, अपना दल से आशीष पटेल बनेंगे एमएलसी




सपा की तरफ से प्रत्याशियों को लेकर सोमवार सुबह तक कयास जारी रहा। आखिरकार तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसके पहले पार्टी के मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे।

भाजपा ने सात सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार व रालोद-अपना दल एस व सुभासपा से एक-एक प्रत्याशी
भाजपा की तरफ से डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल को प्रत्याशी बनाया गया। जबकि अपना दल एस से आशीष पटेल, रालोद से योगेश चौधरी और सुभासपा से विच्छेलाल राजभर ने नामांकन दाखिल किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें