लखनऊ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय रोजगार मेले के बाद टेंट उतार रहे मजदूर ने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, उसे बचा लिया गया। अब उसकी हालत सामान्य है।
मिली जानकारी के अनुसार, नंदन पुत्र गोपाल (24) निवासी गुरुदत्त पुरवा थाना रसिया जनपद बहराइच लखनऊ यूनिवर्सिटी में लगे रोजगार मेले में टेंट लगाने का काम कर रहा था।
उसके द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया जिसे विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी व स्थानीय पुलिसकर्मी द्वारा तत्काल पहुंचकर यूनिवर्सिटी की एंबुलेंस द्वारा विवेकानंद अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी हालत सामान्य है।