राजधानी लखनऊ के वेदम वर्ल्ड स्कूल ने शिक्षा जगत में एक नई उपलब्धि हासिल की है। स्कूल को स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की उस विशेष कार्यशैली का परिणाम है जिसमें भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़े मूल्य, आधुनिक शिक्षा की गुणवत्ता, अत्याधुनिक व्यवस्था और वैश्विक दृष्टिकोण को एक साथ पिरोया गया है। बड़ी बात ये है कि इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स 2025 के लिए देश के चुनिंदा संस्थानों के बीच से वेदम को चुना गया है।
इस समारोह का आयोजन इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स की ओर से लखनऊ के एक प्रतिष्ठान में हुआ। जहां विद्यालय के सह-संस्थापक आईआईटियन निखिल जैन ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस गौरवपूर्ण पल को लेकर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल ऑफ द ईयर अवॉर्ड हमारे लिए केवल एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि हमारा विजन बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखते हुए उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सफ़िया उस्मानी, प्रधानाचार्या उमा जोशी , निदेशक प्रधानाचार्या प्रियम शुक्ला भी उपस्थित रहीं ।
संस्कार और संस्कृति से जोड़ने का लक्ष्य
वेदम स्कूल का मूल सिद्धांत है कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित न होकर जीवन मूल्यों, संस्कार और संस्कृति से गहराई से जुड़ी हो। यहां प्रत्येक त्यौहार, परंपरा और लोकाचार को बच्चों के बीच नाट्य, संगीत, नृत्य व गतिविधियों के माध्यम से जीवंत किया जाता है।
स्कूल की ये हैं विशेषताएं
- यहां केजी से कक्षा दो तक किताबों से मुफ्त वॉल्डॉर्फ प्रेरित रचनात्मक शिक्षा दी जाताी है।
- कक्षा तीन से आठ तक प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा व्यवस्था
- कक्षा नौ और 12 में आईआईटी व नीट जैसी परीक्षा की तैयारियों की जानकारी व उनका माड्यूल दिया जाता है।